बसना

बसना: अंगना म शिक्षा” अंतर्गत मेला प्राथ शाला करनापाली में

बसना: शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना “अंगना म शिक्षा” अंतर्गत मेला का आयोजन बसना ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे ग्राम करनापाली के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, मां सरस्वती की तैलचित्र के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से माताओं का उन्मुखीकरण गतिविधियों को ध्यान में रखा गया। जिसके लिए अनेक खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित माताओं के द्वारा श्रीमती सीमा पटेल को स्मार्ट माता के रूप में चयन किया गया। शाला में बालवाड़ी के लिए चयनित शिक्षक गिरधारी साहू जी ने का कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उनके महत्व के बारे में बताए वहीं प्रभारी प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार कर ने भी अपने उद्बोधन में इसके महत्व को विस्तार पूर्वक चर्चा कर संबोधित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक गिरधारी साहू, आशाराम पटेल, जगजीवन राम पटेल ग्रामीण पालकों माताओं में खीरसागर पटेल (सरपंच करनापाली)कमल पटेल, वृंदावन दीवान ,हेमचरण सिधार, वीणा पटेल,मंजु पटेल,गणेशी यादव, प्रेमलता यादव, सुलोचना पटेल (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) रेशमा पटेल,ममता पटेल, मालती नेताम, गीता पटेल, सुमित्रा दीवान कमला बाई नेताम ,नीरा बाई नेताम, कार्तिकमती नेताम आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख गिरधारी साहू जी ने दी।

Back to top button