छत्तीसगढ़

सीडीएस जनरल श्री बिपिन रावत के निधन पर गृहमंत्री ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क :भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल श्री बिपिन रावत और हादसे में सेना के जवानों के असमय निधन पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

      गृहमंत्री श्री साहू ने अपने संदेश में कहा है कि हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल श्री बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी सहित उसमें सवार सेना के जवान, पायलट एवं अन्य सहायकों के निधन की खबर बहुत ही दुखद है। गृहमंत्री श्री साहू ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए कहा है कि यह देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हादसे में मृत सभी के प्रति श्रदांजलि अर्पित की है।

 

 

 

Back to top button