छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर झंडा निधि में सहयोग करने की अपील की

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके नेे सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि यह दिवस अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले जवानों की कुर्बानियों को याद करने और उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करने का अवसर देता है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर आम जनता से सशस्त्र झंडा निधि में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक राशि झंडा निधि के माध्यम से एकत्रित करना ही हमारी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

 

 

 

Back to top button