पिथौरा

पिथौरा : गाली गलौच करने से मना करने पर तीन लोगो ने लाठी डंडो से किया मार-पीट जानें क्या है पूरा मामला

पिथौरा: रामलाल निषाद ने बताया की वह ग्राम सेवैयाकला में रहता है वह बताया की दिनांक 08.11.2022 को सेवैयाकला नदिया के पास अपने बाडी में वह एवं बुधेश्वर, सुखसागर, उमेन्द्र काम कर रहे थे वहां से कुछ ही दुरी पर उसके नतनीन लोग पिकनिक मना रहे थे।

वहीं पास में पिथौरा के मनबोध यादव, योगेश ठाकुर एवं उनके साथी भी पिकनिक मना रहे थे वो लोग शराब पीकर जोर- जोर से गंदी – गंदी गाली गलौच कर रहे थे तब वह एवं बुधेश्वर, सुखसागर, उमेन्द्र वहां जाकर यहां पर बच्चे लोग हैं गंदी-गंदी गाली गलौच क्यों कर रहे हो कहने पर तुम लोग कौन होते हो गाली गलौच करने से मना करने वाले कहकर डण्डा से मेरे सिर में एवं सुखसागर के सिर में, उमेन्द्र के पीठ में, बुधेश्वर के पीठ में मारपीट कर चोट पहुंचाये एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं।

इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button