गौठानो में गोबर खरीदी नही होने से लोगो में मायुसी
कई पंचायतों में बने गौठानो में गोबर खरीदी नहीं किया जा रहा है, कई महीने से गोबर खरीदी बंद है जिसके कारण विक्रेताओं में मायुसी है।

पिथौरा: प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत गोधन न्याय योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है जनपद के अधिकतर गौठानो में में गोबर खरीदी ठप है, जिससे गोबर विक्रेताओं में मायूसी है ।
गोबर विक्रेता लगातार सरकार से गोबर खरीदी शुरू करने हेतु गुहार लगा रहे हैं गोठान निर्माण का भी बुरा हाल है जहां पिथौरा जनपद अन्तर्गत कूल 126 गौठान निर्माण हेतू स्वीकृति है उसमें से 97 गौठान निर्माण कार्य पंचायत के जिम्मेदारी में है, तथा 29 गौठान निर्माण कार्य फॉरेस्ट विभाग के द्वारा कराया जा रहा है । अब तक के कुल 87 गौठान निर्माण का कार्य पूर्ण होना बताया जा रहा है वहीं 39 गौठान निर्माण कार्य अब भी अधूरे है ।
ग्राम पंचायत किशनपुर निवासी शेषदेव ने आज जनदर्शन कार्यक्रम जनपद पंचायत पिथौरा में आवेदन देकर उक्त पंचायत में गोबर खरीदी करने हेतु मांग की है वही जनपद मुख्यालय से सटा हूआ ग्राम पंचायत राजासेवैया खुर्द में भी गोबर खरीदी नही होने से किसान गोबर बेचने से वंचित है।
पिथौरा विकास खण्ड अन्तर्गत और भी अनेक पंचायतो में गोबर खरीदी नही की जा रही है । जिसे लेकर विभाग के अधिकारी भी गंभीर नही दिखाई दे रहें है । प्रशासन के ढीले रवैये के कारण ग्रामीणो को शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ नही मिल रहा है जनपद के कई गौठानो में गोबर खरीदी ठप पङी है ।
ग्राम पंचायतो में जहां जहां भी गोबर खरीदी नही हो रही है वहां के किसानो का पंजीयन कर गोबर खरीदी करने हेतू पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया है , कल से गोबर खरीदी चालू हो जायेगा
गौरीशंकर पैकरा
APO जनपद पंचायत पिथौरा