पिथौरा

पिथौरा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा के नेतृत्व मे नगर के स्थानीय पेट्रोल पम्प में विरोध प्रदर्शन किया गया

पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा के नेतृत्व मे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने के बाद अब राज्य सरकार पर भी कीमतें कम करने के लेकर नगर के स्थानीय पेट्रोल पम्प में विरोध प्रदर्शन किया गया।केंद्र सरकार के द्वारा क़ीमत घटाने के बाद अब राज्य सरकार पर भी क़ीमत घटाने कम करने का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश भाजपा इसको लेकर भूपेश सरकार पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा पिथौरा मंडल द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कीमतों में कटौती की मांग की गयी है।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,वरिष्ठ नेता रैदास गोयल,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू,सांसद प्रतिनिधी जतिन ठक्कर,भाजयुमो नेता सुमित अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ने स्थानीय पट्रोल पंप पर शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द पट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र सरकार के बराबर कीमतें कम करने की मांग की है।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार ने देशवासियों को दीपावली का तौफा देते हुए पट्रोल और डीजल की दरों में कमी है। इसके बाद देश के कई अन्य राज्यों ने भी अपने स्तर पर बड़े पैमाने में कटौती की है मगर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अबतक इस दिशा में कोई पहल नही की गई। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। भाजयुमो नेता विक्की सलुजा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने अपनी कमर पर VAT लिखी बोरी लादकर झुकी हालात में पट्रोल-पंप के आसपास मार्च पास्ट किया। जिसमे उन्होंने ये संदेश देने की कोशिश कि पट्रोल-डीजल पर अत्यधिक VAT के बोझ से आम जनता की कमर टूट रही है।

कुछ दिन पहले जहां कांग्रेस पट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर थी और दाम कम करने की मांग कर रही थी। दीपावली पर केंद्र सरकार द्वारा पट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम करने के बाद अब पासा पलट गया है। अब प्रदेश भाजपा भूपेश सरकार पर हमलावर हो गयी है और कीमतों में कटौती की लगातार मांग कर रहे है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री राजा खनुजा,भाजयुमो मंडल के महामंत्री द्वय दुर्गेश सिन्हा,सौरभ अग्रवाल,महेंद्र सोनी,राजा शुक्ला,प्रतीक बोस,देव पटेल,विमलेश चौरसिया,राकेश मारवी,कुलदीप सिंह,सौरभ सोना,योगेश यादव,सागर बोस,सोमनाथ यादव,राकेश बघेल,सूरज यादव,यशपाल मधुलकर,दीपक सिन्हा,वेदप्रकाश मानिकपुरी,कैलाश ठाकुर,सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

 

Back to top button