बसना: पैगाम रहमते आलम के संदेश के साथ हुआ रक्तदान

बसना: मुस्लिम यूथ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान का कैंपेन पूरे प्रदेश में चलाया गया जिसमें पूरे प्रदेश के मुस्लिम युवाओं ने रक्तदान किया। इसी कड़ी में मुस्लिम जमात बसना और सोशल मोमिन ग्रुप, बसना के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सराईपाली ब्लड बैंक में जाकर युवाओं ने अपना रक्तदान किया।
कार्य के बसना प्रभारी फिरोज खान ने बताया कि इस्लामिक महिने के 12 रबिउल अव्वल को पैगम्बर ए इस्लाम सलल्लाहो अलैहि वसल्लम ने इस दुनिया में तशरीफ लाये उनका हर एक संदेश मानवता के हित में है और हर मुसलमान अपने पैगम्बर से प्रेम करता है तथा उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर के ही वो अपने जीवन को सफल बना सकता है।
पैगंबर मोहम्मद साहब ने मानवता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने पर भरपुर बल दिया है इसी कड़ी में हम युवाओं में रक्तदान कर इस त्योहार को मनाने का निर्णय लिया, जिसमें हमें सभी वर्गों का साथ और सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में ओशिन खान जोहरी,आशिफ हुसैन,अफ्ताफ हुसैन,महताब हुसैन,आशिफ खान,अतिफ खान समीम जौहरी, हासिम खान आसिफ खां हासिर जौहरी,मोईन खान,अनस खान,आयमं खान ईमरान ,सोहेल,अशरफ,,ओसाम, सादिक़, आदिल,सलमान, इरफान,इमरान,सैफ सादाफ मुजम्मिल भाई असलम भाई बहादर भाई हुसैन अशरफी,सैफ सदाफ आदि उपस्थित थे।