बसना: अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना नगर टिकरापारा वार्ड क्रमांक 13 एवं ग्राम बरबसपुर में आयोजित अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में रविवार को बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन गौरव की बात है। हरि किर्तन से क्षेत्र में सुख समृद्धि, खुशहाली व विकास के साथ भाईचारा बना रहता है।
इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करते हुए मोदी जी के गारंटी और योजनाओं को बताया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, सुरेश डड़सेना, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, पार्षद पिंटू अरोरा, मुकेश जोशी, गोपेश डड़सेना, वीके प्रधान आदि तथा ग्राम बरबसपुर में महाराज नित्यानंद मिश्रा, यजमान सुदर्शन सरिता साहू,छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी, लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,
नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, व्यापारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी अग्रवाल, पूर्व पार्षद डिम्पल सिंह छाबड़ा, पार्षद महेन्द्र अरोरा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन साव, मुकेश जोशी, आकाश सिन्हा, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुपेंद्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुकमणी पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे,
जनपद पंचायत बसना सभापति देवकुमारी पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश अग्रवाल, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, जनपद सदस्य जगजीत अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष बंशीधर मुखर्जी, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सुरेश बारीक, बिसीकेशन भोई, कुंजबिहारी बारीक,कुमर बारीक, कांशीराम बारीक, प्रदीप साहू, रामजी भोई,नयन साहू, अश्वनी साहू, गोकुल बारीक सहित अन्य सम्मानित जन मौजूद थे।