पिथौरा

पिथौरा: विधायक प्रतिनिधि ने पत्रकार के साथ कि बदसलूकी

पिथौरा.सत्ता के नशे में चूर विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह खनूजा का गुंडागर्दी समाने आया है । मामला शुक्रवार का है जब एक निजी अखबार के पत्रकार आकाश अग्रवाल के साथ गाली गलौज , बदसलूकी और मारपीट की कोशिश की गई ।

यहीं नहीं सत्ता के नशे में चूर विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह खनूजा ने झूठे प्रकरण में फसाकर जेल भेजने की भी खुलेआम धमकी दी । कुलवंत सिंह खनूजा बसना विधानसभा के विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह का प्रतिनिधि हैं । जो अब पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करके सुर्खियों में आ गए हैं ।

नगर में हुए इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन आक्रोशित है। और कुलवंत सिंह खनूजा को विधायक प्रतिनिधि पद से हटाने की मांग को लेकर बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौपे और तत्काल अपने प्रतिनिधि से हटाने की मांग की और कहा कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं होंगी तो आगे और सख्त निर्णय लिया जायेगा आवेदन देने वालों मे छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलेभर के पत्रकार एवं प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान , आकाश अग्रवाल पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष बलराज नायडू , उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा , बसना ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास , रमेश श्रीवास्तव , गौविन्द शर्मा , लोचन चौहान , ललित मुखर्जी , ताराचंद पटेल , सन्तराम कुर्रे , संजय सिन्हा , लोकनाथ खूंटे आदि शामिल थे ।

Back to top button