महासमुंद

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व्यक्तिगत सुरक्षा , एवम आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सलडीह में किया गया

महासमुंद/सांकरा: मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व्यक्तिगत सुरक्षा , एवम आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सलडीह में किया गया। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सलडीह में संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व्यक्तिगत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया

उक्त कार्यशाला संकुल स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया जिसमें तीन दिन अलग अलग विभाग से आए हुए सेक्टर प्रभारी अधिकारी द्वारा अपने विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया उसी तारतम्य में सलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष भारद्वाज जी के द्वारा प्राथमिक उपचार,गैर संचारी रोग से उच्च रक्त चाप,मधुमेह ओरल कैंसर की जानकारी दिया गया.

30 वर्ष से ऊपर सभी लोगो को पीएचसी सलडीह में निशुल्क बीपी सुगर मुख में होने वाले कैंसर का स्क्रिंनिंग कराने हेतु सलाह दिया गया समुचित खान पान के बारे मे बताया गया।चक्कर लगना, छाती में दर्द घबराहट नींद न आना आदि ये सब हाइपरटेंशन का लक्षण और बार बार पेशाब जाना घाव का समय पर न भरना बार बार भूख लगना या न लगना ये सब डायबिटीज का लक्षण है समय समय में जांच करवाना के बारे में बताया गया ,मानसिक रोग के लक्षण , नींद न आना,भूख न लगना काम करने में मन न लगना ये सब मानसिक रोग का लक्षण है जिसका पीएचसी सलडीह जांच उपचार एवम् सलाह उपलब्ध है एवम् रोजाना होने वाले टेलीमेडिसिन के बारे में जानकारी दिया गया।

एवम आपदा प्रबंधन के विषय में अभी बारिश के मौसम में सर्प दंश के विषय में आपातकालीन हेतु एंटी स्नेक वेनम को उपलब्धता के बारे में बताया। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सलाह दिया गया , जिसका कोबिड वैक्विनेशन बूस्टर डोज नही लगा है वो पीएचसी सलडीह आकर लगवाने हेतु बताया गया।उक्त कार्यक्रम के क्रम में थाना सांकरा से आए हुए थाना प्रभारी श्री उमाकांत तिवारी जी ने कानून के संबंध में विस्तृत से जानकारी दिया गया।तिवारी जी ने यातायात के नियमों एवम् जिस प्रकार से बच्चे पैदा होते है फिर तुरंत कुछ दिन में उनका नामकरण कर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार के नया मोटर सायकिल लेते है तो तुरंत उसका रजिट्रेशन नंबर लिखवाना चाहिए ताकि कोई अपराध न हो चोरी या दुर्घटना होते ही छानबीन में जल्दी पता चले।सभी को मोटर सायकिल चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने हेतु सलाह दिया गया। क्योंकि उससे हेड इंजरी से बचा जा सकता है।एवम साथ ही बाल सरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण के आखरी और तीसरे दिन पुलिस प्रशासन एवम् स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अच्छे एवम सरल तरीके से शाला सुरक्षा व्यक्तिगत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के बारे के विस्तृत जनकारी दिया गया उपरोक्त कार्यक्रम में संकुल प्रभारी श्री मिनिकेतन दास जी प्राचार्य शास. उच्च. माध्य.शाला सलडीह, संकुल समन्वयक श्री मिलुराम बरिहा , व श्री कृष्ण चंद्र बरीहा,श्री गजानद पांडे,श्री पंचराम सेठ प्रधान पाठक सलडीह, संकुल के समस्त शिक्षक साथी एवम् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलडीह के संस्था प्रभारी डा मनीष कुमार भारद्वाज एवम् थाना प्रभारी सांकरा श्री उमाकांत तिवारी जी उपस्थित थे।

Back to top button