सरायपाली

सरायपाली/केना: जमीन पर ईंट रखने को लेकर विवाद, तीन लोगों ने युवक पर ईंट से किया हमला; सिर में आई चोट

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। सरायपाली । जिले के ग्राम केना में जमीन पर निर्माण सामग्री रखने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने एकजुट होकर युवक के साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर पर चोट आई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम केना निवासी बसंत प्रधान खेती-किसानी का काम करते हैं। उनके पड़ोसी चंद्रहास प्रधान ने मकान निर्माण के लिए ईंटें बसंत प्रधान के घर के आंगन में रखी थीं। 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे बसंत ने पड़ोसी से ईंटें अपने घर के भीतर रखने को कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि चंद्रहास प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बसंत द्वारा इसका विरोध करने पर चंद्रहास प्रधान, रोहिदास प्रधान और नलकुमार प्रधान ने एक राय होकर जान से खत्म करने की धमकी दी और ईंट से मारपीट करने लगे। हमले में बसंत के सिर पर चोट आई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके पिता मोहित प्रधान और चाचा राजेंद्र प्रधान ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों से छुड़ाया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Back to top button