अपराध

प्रतिबंधित नशीली दवा बेचते पांच लोग गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में बुधवार को पुलिस ने बसना क्षेत्र में प्रतिबंधित सिरप बेचते पांच आरोपितों को पकड़ा है। इनसे 750 सिरप पकड़ा। साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ओड़िशा राज्य से अवैध परिवहन की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल टीम व थाना बसना की टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सायबर सेल की टीम मुखबिर लगाकर अवैध नशीले पदार्थ परिवहन करने वाले लोगों का पता तलाश कर रही थी कि सूचना पर मोटर साइकिल को बसना थाना क्षेत्रांतर्गत कुदारीबाहरा के जंगल में जाते देखा गया। टीम मोटर साइकिल का पीछा करते जंगल की ओर गई।

जहां मोटर साइकिल से कोडिन फास्फेट कफ सिरप जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों में निर्पराज पुत्र बधु छतर 46 निवासी झारबंद, अजीत पुत्र गजाधर 18 निवासी झारबंद, बीरेन्द्र पुत्र जन पटे 27 निवासी झारबंद, राजेंद्र पुत्र पियारी लाल थापा 47 वर्ष झारबंद व भगवान पुत्र हृषिकेश पटेल 22 निवासी सरगुल थाना झारबंद शामिल थे। आरोपियों के कब्जे से तीन कार्टन, दो बोरी में कुल 750 कफ सिरप जब्त किया है। बसना पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Back to top button