श्रीराम जन्मभूमि निर्माण हेतु निधि समर्पण के लिए लोगों में अपार उत्साह श्रीराम के जयकारे से गूंजी गांवों की गलियाँ
कूपन आपूर्ति में दिनभर व्यस्त रहे रामभक्त

महासमुंद। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के एक दिवसीय अभियान में लोगों की समर्पण भावना को देखकर रामभक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला तथा कार्यकर्ता गण जोश खरोश से रसीद बुकों की आपूर्ति करते देखे गए.
उल्लेखनीय है कि राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारम्भ है परन्तु 31 दिसंबर को एक दिवसीय विशेष समर्पण की तिथि नियत की गई थी इस दिन राम भक्त, टोली बनाकर श्रीराम का जयकारा लगाते हुए घर – घर जाकर लोगों से संपर्क कर निधि समर्पण हेतु लोगों को प्रेरित किये, इस दौरान कई गांवों में ग्रामीणों द्वारा स्वस्फूर्त राम टोली से संपर्क कर अपना निधि समर्पण करते दिखे | प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेवा क्षेत्र के अंतर्गत शामिल 29 गांवों में प्रातः से ही निधि स्वीकार करने और समर्पण करने वाले सक्रिय दिखे तथा छेरछेरा पर्व की तरह गांवों में चहल-पहल दिखाई दी.
अभियान के कार्यवाहक धरम पटेल, सह कार्यवाहक त्रिलोक शर्मा (विक्की), नारायण साहू दिन भर रामभक्तों तथा आम नागरिकों से संपर्क कर उन्हें उत्साहित करते रहे | ग्राम पटेवा में मनोहर साहू, सुनील शुक्ला, अजय साहू, बोड़रा में सदानंद सेन, ठुमसा में मनीराम यादव, दिलेश्वर वैष्णव, खट्टा में जयशंकर पैकरा, कोकड़ी में विष्णु पटेल, तोरला में छगन यादव, धीरेन्द्र गिरी, पप्पू सिन्हा, रायतुम में नरेंद्र साहू, राकेश साहू, मोहन साहू, धरम सिन्हा, झाखरमुड़ा में चमन निषाद, चिरको में हरि पटेल, जगमोहन, जोगीडीपा में सुनील पटेल, विकास अग्रवाल, रूमेकेल में परस राम ध्रुव, तेंदूवाही में चंद्रशेखर पटेल, संपत पटेल, बनपचरी में चंद्रशेखर चंद्राकर, संतोष ध्रुव, अभय राम, बरेकेल में लोकू सेन, यादराम साहू, मानपुर में प्रेम यादव, हरिश्चंद्र सोनी, कुलेश्वर साहू, सिनोधा में सीताराम साहू, भावा में लखन साहू, नेतराम साहू, सलिहाभांठा में भुवन साहू आदि ने ग्राम स्तरीय राम टोलियों का नेतृत्व किया |