महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने किया कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

महासमुंद 26 जनवरी 2021. कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज 72 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस मौक़े पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 15 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया । कलेक्टर श्री सिंह अपने सरकारी निवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वही बसना थाना में सिकन्दर भोई ने 72वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर सहायक उप निरीक्षक सिकंदर भोई ने बसना थाना परिसर में ध्वजारोहण कर बसना पुलिस की पूरी टीम के साथ तिरंगा झंडे को सलामी दी।

नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड नं 8 आंगनबाड़ी में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विकास वाधवा ने ध्वजारोहण किया।
विकास वाधवा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर वार्ड वासियों को संबोधन करते हुए कहा कि वार्ड में स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान दे अपने आसपास गंदगी न करे। आपसी भाई चारा वार्ड में बनाये रखे एवं वार्ड में हमेशा एकता का परिचय दे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड नं 8 के पार्षद पति आबिद खान,भाजपा कोषाध्यक्ष विकास वाधवा,आँगनबाड़ी सहायक झरनावती भोई,एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
