पिथौरा

महासमुंद/पिथौरा:जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जंघोरा में पूर्व सरपंच सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचार

महासमुंद/पिथौरा। पिथौरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जंघोरा में पूर्व सरपंच सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचार के जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जंघोरा के पूर्व सरपंच एवं सचिव के साथ मिलकर 14वें वित्त, मूलभूत योजना, शौचालय निर्माण के तहत व अन्य शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजना की राशि का भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कलेक्टर महासमुन्द से शिकायत कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे ।

ग्राम पंचायत जंघोरा के पूर्व सरपंच समेलाल पटेल के कार्यकाल में स्वयं अपने नाम से तथा सचिव सुशीला पटेल एवं सरपंच समेलाल पटेल के भाई गौतम पटेल के नाम पर पंचायत राज अधिनियम में बने नियमो को ताक में रखकर फर्जी बिल व्हाउचर तथा अनियमित पंचायत प्रस्ताव तैयार कर भारी भरकम गोल माल किया गया है।

सरपंच समेलाल पटेल के नाम पर 15 लाख रूपये भुगतान किया गया है जिसमें श्रध्दांजली योजना , सामाग्री क्रय ,सी सी रोड निर्माण, यहां तक की चपरासी के मानदेय की राशि को भी पूर्व सरपंच समेलाल पटेल को भुगतान किया गया है। इसी तरह पूर्व सरपंच समेलाल पटेल के भाई गौतम पटेल को भी गली सफाई, सी सी रोड निर्माण, मूरूम कार्य, शौचालय निर्माण, सी .एम कार्यक्रम, गली मरम्मत एवं अन्य कार्य हेतू 12 लाख रूपये भूगतान किया गया है।

ग्राम पंचायत जंघोरा में पूर्व सरपंच समय लाल पटेल के कार्यकाल में स्वयं अपने नाम से तथा सचिव सुशीला पटेल एवं सरपंच के भाई गौतम पटेल को सारे नियमों को ताक में रखकर कुल 30 लाख रूपये भुगतान किया गया है जबकि ग्रामीणों के बताए अनुसार इनका कोई भी फार्म संचालित नहीं है और नही ही इनके द्वारा पंचायत में कोई कार्य किया गया है फिर भी सामग्री क्रय निर्माण कार्य के नाम पर इनके नाम से लाखों रुपए भुगतान कर शासकीय धनराशि को यूं ही हड़प ली गई है

  • जितना भी घोटाला हुआ है सभी विभागों का जांच करवा कर दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करवाना मेरा लक्ष्य
    जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास शर्मा पिथौरा
Back to top button