मारवाही की जीत भूपेश सरकार के कामों की व मरकाम-देवांगन की संगठनात्मक जीत :अंकित

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने मारवाही उपचुनाव को कांग्रेस सरकार के नेतृत्वकर्ता माटीपुत्र भूपेश बघेल के द्वारा करवाये जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों, पेंड्रा गौरेला मारवाही जिला बनाने व सरकार बनते ही लगभग 350 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किया ,पेंड्रा और गौरेला को नगर पालिका की घोषणा से वहां के मतदाताओं ने पहली बार विकास की बयार को महसूस किया और इस बार मारवाही का चुनाव सत्ता व संगठन के जबरदस्त तालमेल का चुनाव रहा,भूपेश बघेल जी के कार्यों को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर तक पहुंचाने का जोरदार काम किया।
जिसे अमली जामा राजस्व मंत्री आदरणीय जयसिंग अग्रवाल व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी ने पहनाया ।जिसका परिणाम डॉ के के ध्रुव की ऐतिहासिक जीत लगभग 40000 वोटों के रूप में परिणित हुआ जिसकी खुशी आज रायपुर राजीव भवम में कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई ख़िलाकर मनाई गई ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के राम राज्य के कामों पर मुहर लगा दी और कांग्रेस पर भरोसा जताया और आने वाले भविष्य का अभी से संकेत दे दिया है,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण उधोराम वर्मा जी,अंकित बागबाहरा, डॉ कमलनारायण पटेल,लालबहादुर चंद्रवंशी जी, जे पी वर्मा,शमीम अख्तर,सिद्धार्थ चंद्रा,सुखचंद बैसरा मुख्य रूप से उपस्थित थे.