बसना: दिव्यांग को ट्राई साइकिल एवं बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद,धनापाली में नीलांचल कार्यालय का उद्घाटन, उमड़ा जन सैलाब
नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य के साथ सम्पत अग्रवाल ने किया जनसेवा कार्यालय का उद्घाटन

देशराज दास बसना. नीलांचल सेवा समिति का एक और नया कार्यालय ग्राम धनापाली में प्रभु जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया गया. सेक्टर कार्यालय उद्घाटन कार्यकम में नीलांचल भवन बसना के सैकड़ों बाईक रैली के के साथ नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल ग्राम धनापाली पहुंचे। श्री अग्रवाल का जगह-जगह पुष्पहार से स्वागत किया गया। गाँव के मुख्य द्वार में जमकर आतिशबाजी की गई। ग्राम भ्रमण के दौरान धनापाली ग्राम के युवाओं माताओं-बहनो ने आत्मीय स्वागत किया.
श्री अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नीलांचल सेवा समिति एक गैरसरकारी (एन.जी.ओ.) है। इसका कार्य नर सेवा नारायण सेवा है. नई सोंच नई उम्मीदों के साथ सभी वर्गो, जाति, धर्म के लोगों का हर सम्भव मदद व सहयोग हेतु बसना के 18 सेक्टरों में जनसेवा हेतु कार्यालय शुभारंभ किया जा रहा है। इस कार्यालय से आप अपने स्वास्थ्य समस्या, राजस्व समस्या, बिजली समस्या, समेत थाना पुलिस तक में आपकी बात नही सुन रहा तो नीलांचल कार्यालय में संपर्क करें ताकि गांव की छोटी-बड़ी समस्या को संबंधित उच्य अधिकारी को अवगत करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
जो बच्चा निर्धन है और पढ़ नही सकता ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने का कार्य नीलांचल सेवा समिति करेगा। खिलाड़ियों एवं बेटियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। शासन की अनेक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नही मिल पाता उसे नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से लाभ दिलाया जा रहा है। बसना विधानसभा ही नही रायपुर राजधानी, बिलाईगढ़, सरसींवा, पिथौरा, सरायपाली समेत पड़ोसी राज्य उड़ीसा के लोग बढ़चढ़ कर नीलांचल के सदस्य बनकर लाभ ले रहे है।

उक्त कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी कमलध्वज पटेल, धनापाली सरपंच भुवनेश्वर पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमीत अग्रवाल, स्वप्निल तिवारी, वेदराम कोसरिया, सतीश प्रधान, कन्हैया प्रधान, चमन सेन, सोनु छाबड़ा, प्रमोद प्रधान, किरण पटेल, संतोष मांझी, उपेन्द्र साव, कामलध्वज पटेल, खोलबाहरा निराला, भोज कुमार साव, बिरेंद्र नायक, उत्तर पटेल, संतलाल नायक, बिरेंद्र प्रधान, शिवकिशोर साहू, धनापाली के सह सेक्टर प्रभारी मोहित पटेल, मुकुंद साव, शिमोन नंद, दिलीप चौहान, राजेश भोई, विशाल पटेल, राजेंद्र यादव, नितेश पटेल, अर्जुन साव, बोचराम नाग समेत हज़ारों की संख्या मे लोग मौजूद थे.
बुर्जुर्गो का सम्मान कर, दिव्यांग को दिया ट्राई साइकिल
कार्यक्रम के दौरान नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने अलग-अलग ग्राम के 100 से अधिक बुर्जुर्गो का साल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। वहीं सकरी ग्राम के उतरा कुमार को शासन-प्रशासन से सहयोग नही मिलने पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल से दुरभाष से संपर्क करने के पर श्री अग्रवाल ने दिव्यांग उतरा को आश्वस्त करते हुए कार्यालय शुभारंभ के दौरान ट्राई साइकिल प्रदाय किया।