छुईपाली के तालाब में हिंसा व दंगा फसाद करने का प्रयास अज्ञात व्यक्तियों ने गांव की शांति भंग करने का खेला दाव

महासमुंद/बसना। बसना ब्लॉक में ग्राम पंचायत छूईपाली के तालाब परचरी में ग्राम के किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपशब्द का प्रयोग कर तालाब के पचरी में लिखा गया है। इस बात की सूचना सरपंच को मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखे गए अपशब्द को चुना से मिटा दिया गया है।
वही जानकारी अनुसार यह घटना रविवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दलित समाज के बारे में तालाब के पचरी में जाति वाद सूचक लिखकर ना नहाने की धमकी दी है।
वही ग्रामीण रविंद्र रविंद्र चौहान ने बताया कि यह हमारे गांव के किसी व्यक्ति द्वारा कथित शब्द लिखा गया है जिसमें समाज के सदस्यों पर आक्रोश की भावना देखने को मिल रहा है उपसरपंच ने बताया हमारे गांव के तालाब में जातिवाचक जो शब्द का प्रयोग करके अज्ञात लिखा है उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि उक्त आरोपी को 24 घंटे का समय दिया गया है वह अपना गुनाह कबूल कर ले और समाज में माफी मांग ले नहीं तो 24 घंटे के बाद सरपंच द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति पर एफ आई आर करवाया जाएगा।