2017 से फरार 5 थानों की पुलिस को थी जिस चोर की थी तलाश,नाके से भागते हुए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हरिमोहन तिवारी रायपुर 07 अगस्त।छत्तीसगढ़ के पुलिस जिसे दो सालों से ढूंढ रही थी आखिरकार वो चोर पकड़ में आ ही गया। आरोपी पर एक दो नहीं बल्कि 5 थानों में चोरी और अन्य केस दर्ज हैं। युवक का नाम दुर्गेश तिवारी है। पुलिस से छुपकर वो अक्सर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलता रहता था। शुुक्रवार को पाटन की पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। दुर्गेश पर पाटन के अलावा अमलेश्वर कुम्हारी, दल्लीराजहरा और दुर्ग थाने में चोरी के केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी साल 2017 से फरार था। सभी थाने की टीम इसे ढूंढने में लगी थीं। आरोपी इससे पहले हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। शुक्रवार को पुलिस दर्रीघाट पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटर में सवार दुर्गेश वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देख भागने लगा। टीम ने इसका पीछा किया और पकड़ भी लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यह स्कूटर भी उसने चुराया था।
इसने अमलेश्वर, कुम्हारी, दुर्ग, दल्ली राजहरा से भी गाड़ियां चुराई हैं।
इस बारे में भी पुलिस इस शख्स से पूछताछ कर रही है।