बसना: एसएमडब्ल्यू ब्रिक्स एंड डेवलपर्स में अकाउंटेंट की भर्ती,
काउंटिंग का ज्ञान है तो सुनहरा मौका, SMW Bricks & Developers में अकाउंटेंट पद पर भर्ती

बसना। एसएमडब्ल्यू ब्रिक्स एंड डेवलपर्स (SMW Bricks & Developers) द्वारा अपनी फ्लाई ऐश ईंट निर्माण इकाई के लिए अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जा रही है। कंपनी को एक कुशल, जिम्मेदार और ईमानदार अकाउंटेंट की आवश्यकता है, जो कंपनी के लेखा-जोखा संबंधी कार्यों को संभाल सके।
कंपनी की ओर से जारी भर्ती सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थी को टैली और एमएस एक्सेल का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन के लेखा-जोखा, बिक्री एवं खरीद की प्रविष्टियां, बिलिंग और इनवॉइस तैयार करने तथा बैंक और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड संभालने की जानकारी होना आवश्यक है। जीएसटी और टीडीएस का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योग्यता एवं आवश्यक गुण: उम्मीदवार ईमानदार, जिम्मेदार और बारीकियों पर ध्यान देने वाला होना चाहिए। अकाउंटिंग का अच्छा ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पूर्व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यस्थल: जगदीशपुर रोड़ खेमड़ा
आवेदन एवं संपर्क: इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए मोबाइल नंबर 7880000110 पर संपर्क कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से योग्य उम्मीदवारों को एसएमडब्ल्यू ब्रिक्स एंड डेवलपर्स से जुड़कर अपने करियर को आगे बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है।
