बसना में स्काउट-गाइड संघ की बैठक, 100 स्काउट्स-गाइड्स का होगा चयन

बसना। विकासखंड स्का गा संघ, बसना परिषद की एक अत्यावश्यक बैठक BRCC सभागार, बसना में आयोजित की गई।बैठक में विकासखंड के स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक के प्रमुख एजेंडों में 2 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा हेतु विकासखंड से 100 स्काउट्स एवं गाइड्स का चयन, लॉग बुक तैयार करने हेतु कार्यशाला का आयोजन, OYMS सदस्यता पर जोर दिया गया तथा विकासखंड के समस्त स्काउटर एवं गाइडर का चार्टर वारंट नवीनीकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके साथ ही तृतीय सोपान जांच शिविर के आयोजन तथा विकासखंड में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी। स्काउटिंग गतिविधियों को विद्यालय स्तर तक निरंतर विस्तार देने तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए सतत प्रयास किए जाने पर भी विचार किया गया।
विकासखंड स्का गा संघ, बसना के अध्यक्ष शीत गुप्ता, सचिव विवेकानन्द दास,पूर्व सचिव पूर्णानंद मिश्रा, गिरीश पाढ़ी, गिरीश गजेन्द्र, डिजेन्द्र कुर्रे, वारिश कुमार, प्रेमचंद साव, मनोहर लाल जायसवाल मुख्य रुप से उपस्थित रहे।