रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार करने जा रही है स्कूली पाठ्यक्रमों में बड़ी कटौती, 30 से 40% घटाए जाएंगे सिलेबस, छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर 31 अगस्त। कोरोना संकट के चलते राज्य में पिछले छह महीने से शिक्षण संस्थाएं बंद रखी गई हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की पढाई पूरी तरह ढप्प हो चुकी है, देश में कोरोना के मौजूदा हालात के बीच ये कह पाना संभव भी नहीं है कि स्कूल कब तक खुलेंगे और बच्चों की कक्षाएं कब से शुरू हो पायेगी, इसी बीच एक खबर ये आ रही है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सिलेबस में कटौती का फैसला ले लिया है.

जल्द ही सिलेबस में कटौती का विवरण भी जारी हो जायेगा, जानकारी के मुताबिक करीब 30 से 40 फीसदी सिलेबस में कटौती राज्य के स्कूलों की अलग-अलग कक्षाओं में किया जा सकता है, खबर है कि स्कूल शिक्षा विभाग संशोधित सिलेबस को लेकर अपनी तैयारी कर ली है और उसे जल्द ही जारी किया जा सकता है, जानकारी के मुताबिक प्राथमिक व माध्यमिक के साथ-साथ उच्च वर्ग की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में ये कटौती की गयी है, पाठ्यक्रम को उस अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे स्कूल अगर एक माह बाद भी खुले तो सेशन में विलंब ना हो। लिहाजा सिलेबस को पूरा कराने को लेकर विस्तृत प्रारूप तैयार किया गया है। जिसे महीना व सप्ताह के लिहाज से बांटा जायेगा। स्कूल जब शुरू होंगे तो बच्चों की पठाई उसी सिलेबस के अनुरूप होगी।

हालाकि राज्य सरकार संशोधित पाठ्यक्रम की पूरी मानिटरिंग भी करेगी और हर सप्ताह ये रिपोर्ट भी लेगी कि इस सप्ताह किस पाठ्यक्रम को बच्चों को पढ़ाया गया है, साथ ही खबर ये भी है कि स्कूलों में आनलाइन क्लास लेने को लेकर कुछ स्पष्ट निर्देश भी राज्य सरकार जारी कर सकती है,

Back to top button