बसना

महासमुंद/बसना: आखिर क्या हुआ: शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में,,जाने योग आसनों का,,,,,,,,,पढ़े पूरी खबर

महासमुंद/बसना: दिनांक 7 सितंबर को बैगलेस डे के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला करना पाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ में योग आसनों का अभ्यास बच्चों के द्वारा किया गया.

जिसमें बच्चों ने ताड़ासन त्रिकोणासन वृक्ष आसन अर्धकटिचक्रासन तितली आसन आदि अनेक आसनों का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया। प्रधान पाठक डाक्टर गिरधारी साहू जी ने योग आसनों के महत्व एवं उनके अभ्यास से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

शिक्षक डॉ.वीरेंद्र कुमार कर ने भी योग अभ्यास नियमित करने पर होने वाले लाभ को बताते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। बगलेस डे पर योग व्यायाम करते हुए बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। नई शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान रखते हुए विद्यालय में इस प्रकार के बहुमुखी कार्यक्रमों के आयोजन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया एवं बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा ने विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी

Back to top button