CHHATTISGARH: शराब के लिए खूनी खेल,युवक ने डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कोरबा 22 अगस्त। आपको बतादे शराब पीने को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के लाटा अटल आवास की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
लाटा की अटल आवास में 17 अगस्त की रात को पुनु बरेठ (पूनऊ) व संतोष सोनी के बीच में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ और वे आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान संतोष सोनी का भाई जय सोनी भी वहां पहुंचा दोनों ने मिलकर पुनु बरेठ के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 की गाड़ी ने घायल युवक को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया। इस दौरान अचानक फिर तबीयत बिगड़ने पर कोरबा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।