बसना

संपत के भाजपा प्रवेश से भाजपा को मिलेगी मजबूती-जिला कोषाध्यक्ष

बसना।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा ने अपने एक निजी वक्तव्य में प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों एवं नेतृत्व से आग्रह किया है कि भाजपा पार्टी के संगठन की मजबूती की दृष्टि से संपत अग्रवाल जी का आना बेहद आवश्यक है।

बसना विधानसभा में उनकी अच्छी पकड़ भी है,भाजपा के टिकट से संपत अग्रवाल नगर पंचायत का चुनाव भी बड़े अंतर से जीत हासिल कर चुके है तथा उनका पूरा परिवार आरएसएस से भी कई वर्षों से जुड़ा हुआ है।वर्तमान नगर पंचायत का अध्यक्ष भी उनकी ही सेवा दल से जुड़ा व्यक्ति है,उपचुनाव में जीत हासिल कर बसना के मतदाताओं ने एक बार फिर संपत अग्रवाल पर भरोसा जताया है।

नगर पंचायत के हुए उपचुनाव में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संपत अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शीत गुप्ता ने विजय हासिल की है जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी में उनके प्रवेश को लेकर नगर में चर्चा का माहौल गर्म है,कि संपत अग्रवाल का शहरी मतदाताओं ने एक बार फिर से भरोसा जीता है।

अबकी बार भाजपा में उनकी वापसी अवश्य होंगी।विजय जुलूस के दौरान भी संपत अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे भाजपा के है उनकी आस्था सदैव भाजपा पर बनी रहेंगी, स्थानीय भाजपा के नेताओ में घमंड व जिद के कारण ही भाजपा के खिलाफ उनके द्वारा प्रत्याशी को उतारा गया था।प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मेरी वापसी जल्द होने वाली है,जिसकी बात प्रदेश के शीर्ष नेताओं से हो रही है।

Back to top button