महासमुंद/सरायपाली : आप भी रहे सावधान वार्ड नं 1 अम्बेडकर नगर सांप काटने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

महासमुंद/सरायपाली : आप भी अपने बच्चो का रहे ख्याल 29 जुलाई की सुबह करीब 11:20 बजे सरायपाली के वार्ड नं 1 अम्बेडकर नगर निवासी 5 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, मृतीका प्रभासेनी निराला पिता उधो निराला उम्र 5 साल को सांप ने काट लिया, उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सुचना बच्ची के पिता ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
मानसून के सीजन में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों से आए दिन ऐसी खबरें आती हैं। कई बार सांप काटने के बाद लोग तत्काल डॉक्टर के पास जाने के बजाए दूसरे चक्करों में पड़ जाते हैं।
सांप काटने पर तुरंत करें ये काम
1. सांप अगर काट ले तो कोशिश करें की जिस जगह पर काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले।
2. जहां काटा है, उस जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर ब्लीडिंग हो रही है तो उसे हो जाने दें और बाद में इन चीजों का इस्तेमाल करें।
3. कोशिश करें कि जल्दी-से-जल्दी अस्पताल पहुंचे।
4. अस्पताल में जाने से आपको यह पता चलेगा की घाव कितना गहरा है।
5. साथ ही यह भी पता चल जाएगा की आपको जहर वाले सांप ने काटा है या नहीं।