बसना: छजकां के नेता त्रिलोचन नायक एवं पूर्व जनपद सदस्य सानमोती चौहान भाजपा में हुए शामिल, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर किया स्वागत

देशराज दास बसना: छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे -वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगी है। कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं अब कार्यकर्ता भी अपने पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसंपर्क यात्रा के दौरान ग्राम लिमदरहा में छजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सदस्य त्रिलोचन नायक ने अपने 10,000 समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया।
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। श्री नायक के भाजपा प्रवेश का सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगी। देर रात सांकरा के विजयादशमी पर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता,पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत भगतदेवरी पूर्व सरपंच सानमोती चौहान ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए है। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।
दरअसल मंगलवार को बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर छजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सदस्य त्रिलोचन नायक ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के समक्ष अपने 10,000 समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत भगतदेवरी पूर्व सरपंच शानमोती चौहान ने बीजेपी में प्रवेश की और प्रचण्ड बहुमतों से डॉ. सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प ली।

पार्टी छोड़कर आये सभी कार्यकर्ताओं को डॉ. सम्पत अग्रवाल ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ता सानमोती चौहान ने कहा कि कांग्रेस को उद्देश्यहीन पार्टी बताते हुए कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
त्रिलोचन नायक ने कहा कि बसना विधानसभा की विकास और खुशहाली के लिए हम सब छजकां को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता लेकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास के रीति नीति एवं एक विजन के साथ काम करती है। भाजपा देश को सर्वोपरि मानती है और प्रत्येक देशवासियों का सम्मान करती है।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने त्रिलोचन नायक सहित सभी छजकां कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है। इन कार्यकर्ताओं ने यह अनुभव किया कि जिस सोच के साथ इन्होंने छजकां एवं कांग्रेस में प्रवेश किया था वह केवल बातें थी। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यहां के युवा आज नशा और अवैध कारोबार की गिरफ्त में हैं। कांग्रेस की सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं।
इस मौके पर ग्राम लिमदरहा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,उपाध्यक्ष इंदल बरिहा, मण्डल प्रभारी जयंती अग्रवाल, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,पूर्व सरपंच दिनेश नायक, पूर्व उपसरपंच हुकुमचंद नायक, जयप्रसाद चौधरी, बूथ उपाध्यक्ष विजय नायक, उग्रसेन यादव, शिव तांडी, रामकुमार नायक, अमृत पटेल, हीरालाल यादव, शिव नायक, प्रेमलाल नायक, परसुराम गडतिया, उत्तरावती तांडी, गंगा भोई, धर्मेंद्र नायक आदि तथा सांकरा में मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,भाजपा बसना विधानसभा विस्तारक मुरली यदुराज, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, भाजपा नेता विक्की सलुजा, जतिन ठक्कर,युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश सिन्हा,उद्धव खम्हारी, गोपी खम्हारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।