सांकरा:

महासमुंद/सांकरा: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए दो छात्राओं का चयन

शासकीय उच्च. माध्य. वि. परसवानी वि.खंड पिथौरा जिला महासमुंद से

महासमुंद/सांकरा: कु.संजीता साहू 12वीं अंडर 19 वर्ग में संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. मंजुला साहू कक्षा 9 वीं अंडर 17 वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य आर. बी. चौधरी,शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति के अध्यक्ष रोहित भोई, सदस्य गण भरत प्रधान,  लक्ष्मण सराफ, प्रमोद प्रधान,  मनराखन भोई, श्रीमती बबिता सराफ, श्रीमती भामाबाई मिर्धा,राजेश प्रधान, जयदेव मिर्धा,  गोविंद खड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रजापति बरीहा, सरपंच श्रीमति मेम बाई खड़िया,चयनित छात्राओं के पालक लोकनाथ साहू ,  ईश्वर साहू तथा स्टाफ के समस्त शिक्षक सिक्षिकाओं ने मार्गदर्शक शिक्षक अखिलेश कुमार कर एवम् राज्य स्तर के लिए चयनित दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी विद्यालय के व्याख्याता  पी. के.निर्मलकर ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!