बसना
भाजपा के बसना विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडलों की बैठक 6 व 7 अक्टूबर को लेंगे

महासमुंद। भाजपा के बसना विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा जी बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडलों की बैठक 6 व 7 अक्टूबर को लेंगे।
भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को पिरदा मंडल की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे, गढ़फुलझर मंडल की बैठक पूर्वान्ह 2 बजे एवं 5 बजे बसना मंडल की बैठक होगी।
वहीं 7 अक्टूबर को 11 बजे सांकरा एवं 2 बजे पिथौरा शहर मंडल की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मंडल कार्यसमिति सदस्य, पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, मंडल में निवासरत् जिला, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा के जनप्रतिनीधि गण अपेक्षित हैं। जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी ने अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने आग्रह किया है।