छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर विकासखंड की छुईया पंचायत के आश्रित गांव जमाही में आज एक युवक ने खुदकुशी

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 60 अगस्त।युवक रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया हुआ था। युवक ने ससुराल में ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नही हुआ है। घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दे दी गयी है। वही मृतक के भाई ने खुदकुशी पर शंका जाहिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भूषण साहू है और रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव कसेरूडीह से 6 किमी दूर जमाही आया था।

आज सुबह उसकी लाश बाड़ी में जाम पेड़ पर लटकी मिली है।मृतक के ससुर मनीराम के मुताबिक रात में सभी एक साथ खाना खाकर सोए थे और आज सुबह ये घटना देखने को मिली है। मृतक ने खुदकुशी कब की इसकी उन्हें जानकारी नही है। आज सुबह जब वे उठे तब घरवालों की इसकी खबर लगी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचे मृतक के भाई ने संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।गरियाबंद जिले में पत्नी के साथ ससुराल आये दामाद ने की खुदकुशी.

Back to top button