देश-विदेश

स्कूलों में छुट्टी की घोषणा,अक्टूबर महीने में अवकाश रहेगा 14 दिनों के लिए

मध्य प्रदेश: स्कूलों में दशहरा-दीपावली की छुट्टी कीघोषित कर दी गई है। यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार की छुट्टियों को मिलाकर अक्टूबर माह में स्कूलों में कुल 14 दिन की छुट्टी रहेगी.

जारी आदेश के मुताबिक, यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा।मीडिया के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा।

इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!