बसना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 11 लोगो को पकडा

बसना: दिनांक 25.10.2022 को बसना पुलिस को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि बसना वार्ड नं0 06 तलाब किनारे के पास कुछ लोग रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर तासपत्ती से जुआ खेल रहे है सूचना पर बसना पुलिस टीम ने वार्ड नं0 06 तलाब किनारे कुछ लोग तासपत्ती से काटपत्ती नामक रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे
जिन्हे बसना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुल 05 लोगो को पकडा जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. शेख कलीम पिता शेख रमजान उम्र 40 साल वार्ड नं0 15 बसना, 2. गोलू दास पिता जतीश दास उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं0 06 बसना, 3. सद्दाम हुसैन पिता शेख कासीम हुसैन उम्र 25 साल वार्ड नं0 09 बसना , 04. राजेश कुमार पिता प्यारी लाल निषाद उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं0 06 बसना, 5. रामकुमार बंछोर पिता साधुराम बंछोर उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 06 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताये जिनके पास एवं फड़ से 1. नगदी रकम 4100 रूपये 2. 52 पत्ती तास को जप्त किया गया । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का होना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
02. ग्राम साल्हेतराई में NH रोड किनारे न्यु गिल ढाबा के पिछे में कुछ लोग तासपत्ती से काटपत्ती नामक रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे जिन्हे हमराह स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर कुल 06 लोगो को पकडा जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. अमनदीप पिता अर्जुन सिंह उम्र 38 साल साल्हेतराई , 2. मनप्रीत सिंह गिल पिता कुलधर सिंह उम्र 30 साल , 3. हरप्रीत सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल साकिनान साल्हेतराई, 4. कुलजीत सिंह गिल पिता साधुसिंग गिल उम्र 40 साल , 5. मो. शमीम पिता मोह. मोमीन उम्र 30 साल साकिनान साल्हेतराई 6. अवधेश मिश्रा पिता ओमप्रकाश मिश्रा उम्र 36 साल निवासी खुर्सीपहार थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताये जिनके पास एवं फड़ से 1. नगदी रकम 10,800 रूपये 2. 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।