तेंदूकोना: मकान के सामने रखे केज व्हील को अज्ञात चोर ने किया पार: मामला दर्ज

तेंदूकोना: धनेश्वर ध्रुव पिता दिलीप कुमार ध्रुव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह ग्राम कौहाकुड़ा वार्ड नं 10 में रहता है खेती किसानी का कार्य करता है , किसानी कार्य हेतु वर्ष 2021 में महिन्द्रा कंपनी का एक ट्रेक्टर लिया था जिसमें केज व्हील लगा हुआ था खेती किसानी करने के बाद केज व्हील को बच्चन ध्रुव के मकान के सामने केज व्हील को खोलकर रख दिया था।
दिनांक 22/09/2022 के शाम को बच्चन ध्रुव के मकान के सामने रखा देखा था दिनांक 23/09/2022 के सुबह करीबन 07:00 बजे धनेश्वर ध्रुव ने जाकर देखा तो उसका केज व्हील किमती 15,000/- रूपये रखे स्थान पर नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। गांव में तथा गांव के आसपास के गांव में पतासाजी किया कहीं पता नहीं चलने पर दिनांक 23/09/2022 को रिपोर्ट दर्ज किया है। इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।