बसना
महासमुंद/बसना: राजस्थान के उदयपुर में हुई वीभत्स घटना के विरोध में सर्व हिन्दू समाज बसना द्वारा पुतला दहन किया गया

महासमुंद/बसना:राजस्थान के उदयपुर में हुई वीभत्स घटना के विरोध में सर्व हिन्दू समाज बसना द्वारा पुतला दहन किया गया, आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में में नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में आज सर्व हिन्दू समाज बसना द्वारा मंडी प्रांगण से शहीद वीरनारायण सिंह चौक तक तालिबानी आतंक का पुतला ले जाया गया और पुतला दहन किया गया, जिन्होंने आतंकवाद के विरोध में और जय श्री राम के नारे लगाये गए.