महासमुंद
जिले के अब तक 106 कोरोना पॉज़िटिव पूर्ण स्वस्थ्य होकर लौटे अपने घर

महासमुंद 30 जुलाई.ज़िला प्रशासन द्वारा काफी सतर्कता बरतने के बावजूद एक महिला सहित कोरोना वायरस से पीडि़त दो मरीजो की पुष्टि हुई है।
व्यक्ति ग्राम परसकोल, बसना और महिला सरायपाली वार्ड क्रमांक-12 की बताया जा रहा है। कोविड -19 अस्पताल महासमुंद ट्रू-नाॅट मशीन से सेम्पल की जाँच की गई थी ।
जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव की पुष्टि हुई है। कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है । अब आज दो नए केस मिलने से जिले में कोरोना पॉज़िटिव संख्या 125 हो गयी है।
जिसमें से आज एक व्यक्ति स्वास्थ्य होकर अपने घर लौट गया है । इसे मिलाकर अब तक 106 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट गए है । शेष 18 का बेहतर इलाज जारी है।