अपराधमहासमुंद

खल्लारी पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़ा

खल्लारी: पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर, एसडीओपी सुश्री कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी अशोक वैष्णव खल्लारी के द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अपहृत हुए बालक/बालिकाओं की त्वरित पतासाजी करने हेतु मुखबिर लगाया गया था प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 26/2022, 235/2021, 226/2020 धारा 363 भादवि. ,दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खल्लारी के द्वारा मुखबीर की सूचना पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश पर पुलिस टीम गठित कर आस पास के सरहदी शहर व आरोपी पता शादी हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था जहां पता तलाश किया गया दौरान पता चला कि आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदल रहे है इसी दौरान सूचना पर आज दिनाक 01/06/2022 को थाना मालीपुर जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से, थाना खजनी जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश से, दोनों अपह्त बालिका एवम आरोपी गण

(1) आरोपी हेमलाल ध्रुव पिता दशरूराम ध्रुव उम्र 23 साल निवासी मोहंदी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से बरामद कर थाना
(2) आरोपी संत कुमार कमार उर्फ हरीश पिता अवध राम कमार उम्र 24 वर्ष निवासी बिरनीबाहरा थाना छूरा जिला गरियाबंद
(3) आरोपी मेमन ध्रुव पिता ओझाराम ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी परसदा थाना खल्लारी के कब्जे से बरामद किया गया। विवेचना में अपराध धारा 363, 366,376(2)(ढ) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट व धारा 363,366,376(3) भादवि 4, 6 पास्को एक्ट का घटित होना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, एएसआई तीर्थ राज गुनेन्द्र, प्र आर माधव राम यादव,प्रआर. सतीश पाण्डे,आर. महेन्द्र यादव, हीरालाल अकोनीहा, शशि साहू, विजय साहू ,मआर कविता रानी यादव आदि द्वारा की गई।

Back to top button