
महासमुंद/बसना: छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द विवेक शुक्ला द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था.
व जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 31.05.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरायपाली की ओर से सांकरा की ओर मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GM 9207 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है कि सूचना की तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ तथा गवाहो को साथ लेकर तस्दीक हेतु रवाना हुआ NH-53 सिरको मोड के पास पहुंचकर सूचना की तस्दीक किया।
कि कुछ ही समय में मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 9207 में एक व्यक्ति सरायपाली के तरफ से आ रहा था जिसे हमराह स्टाफ के मदद से रोककर पूछताछ किए तो अपना नाम कांशीनाथ मानिकपुरी पिता भागीरथी मानिकपुरी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम संकरी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया तथा वाहन मोटर सायकल में सामने टंकी पर रखे सफेद प्लास्टिक चुमड़ी में रखे सामान के बारे में पूछने पर 10 पैकेट में 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा होना बताया तथा उडिसा राज्य से छत्तीसगढ में खपाने हेतु तस्करी करना बताये कि आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के चुमडी में भरा हुआ 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 200000/- रूपये तथा मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GM 9207 कीमती 30,000/- रूपये को समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना बसना में कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में निखिल राखेचा (IPS) थाना प्रभारी थाना बसना, के नेतृत्व में सउनि0 सुशील कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक मानसिंग साहू, आरक्षक उत्तरा शांते, कौशल ध्रुव, कृष्ण कुमार यादव द्वारा की गयी ।