छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जवान ने अपने ही सर्विस रायफल AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवान ने खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या (Jawan Suicide) कर ली है. बताया जा रहा है कि जवान ने अपने ही सर्विस रायफल AK-47 से खुद को शूट कर लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम हरजीत सिंह है जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था. कोयलमेटा पहाड़ी पर नक्सलियों से संबंधित इनपुट मिलने के बाद सुकमा के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा की 206वीं बटालियन नक्सल आपरेशन पर निकली हुई थी. नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद पहुंची कोबरा बटालियन वहां एंबुस लगाने की प्लानिंग में थे. इस दौरान हरजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली.

छत्तीसगढ़ में जवानों के आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी मानसिक तनाव में आकर जवानों ने खुदकुशी का कदम उठाया है. हालांकि हरजीत सिंह ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी पड़ताल करेगी.

Back to top button