छत्तीसगढ़

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री का दौरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क :नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 2 दिसम्बर को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सबेरे 11 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सबेरे 11.50 बजे सरगुजा जिले के उदयपुर पहुंचेगें।

दोपहर 12 बजे कार द्वारा उदयपुर से ग्राम डांडगांव जायेगे और वहां 12 बजे से 12.50 बजे तक धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे डांडगांव से सूरजपुर जिले के चंदननगर जाएंगे और वहां दोपहर 1.20 बजे से 1.50 बजे तक धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे चंदनपुर से प्रस्थान कर 4 बजे उदयपुर जिला सरगुजा आयेंगे और वहां से शाम 4.50 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.00 बजे रायपुर आएंगे।

 

 

Back to top button