छत्तीसगढ़

रायपुर : मुतेड़ा व्यपवर्तन के वियर की ऊंचाई बढ़ाने और मुख्य नहर का विस्तार के लिए 9.46 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर, 01 दिसम्बर 2021

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क :छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखण्ड स्थित मुतेड़ा व्यपवर्तन के वियर की ऊंचाई बढ़ाने एवं सीसी लाईनिंग सहित मुख्य नहर विस्तार का कार्य दुर्ग जिले के लिटिया जलाशय, अरसी जलाशय एवं डोड़की जलाशय तक करने हेतु 9 करोड़ 46 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है।

उक्त कार्य को कराए जाने से लिटिया जलाशय, अरसी जलाशय एवं डोड़की जलाशय की सिंचाई क्षमता में हो रही लगभग 300 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 130 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 638 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

 

 

 

Back to top button