दिवाली के बाद बढ़ी ठंड, आज भी पारा गिरने के आसार

छत्तीसगढ़। दिवाली के बाद प्रदेश में शुष्क हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में इस बार काफी अच्छी ठंड पड़ने के संकेत है। आज भी प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। अब ठंड की दस्तक शुरू होते ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल भी सजने लगा है। इसके साथ ही कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई-नई रेंज आ गई है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों पर भी अब आफरों का दौर शुरू होने वाला है। कुछ संस्थानों में तो 20 फीसद छूट का आफर शुरू हो गया है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 526 मरीजों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,432 लोग डिस्चार्ज हुए और 526 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,44,845 कुल वैक्सीनेशन अब तक: 1,08,21,66,365 इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने किसी खास इलाके में कोविड-19 का पता लगाने के लिए सीवेज सैंपलिंग पद्धति की पहचान की है.
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि इस तरीके से पता लगाया जाएगा कि क्षेत्र में कोविड-19 में इजाफा हुआ है या नहीं. कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से उबरने के बाद कई राज्य संभावित तीसरी लहर की तैयारियों में जुटे हुए हैं