
रायपुर: धनवंतरी सम्मान 2022 में प्रदेश के 21 उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान और चिकित्सकों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने प्रदेश में बेहतर होती चिकित्सा व्यवस्था के लिए सभी चिकित्सकों को बधाई दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने धनवंतरी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानित सभी चिकित्सा संस्थानों को शुभकामनाएं दी धनवंतरी सम्मान समारोह में डॉ.एन.के अग्रवाल को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सम्मानित की
और छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानवता की बड़ी सेवा करते है, इसलिए उनका सर्वत्र सम्मान है। चिकित्सक न केवल रोगों का इलाज करते है बल्कि उन्हें मानसिक संबल भी प्रदान करते है।
डॉ.एन.के अग्रवाल ने कहा कि लोगों ने आधुनिक जीवनशैली तो अपना ली है लेकिन अपने शरीर को समय नहीं देते है। हमें प्रतिदिन अपने शरीर को भी समय देना चाहिए।