रायपुर

एक ही परिवार के पांच लोगों का मिला शव, गृह मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। जिले के अभनपुर क्षेत्र के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का मौत की खबर सामने आई है। परिवार के मुखिया कमलेश साहू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जबकि मृतक की मां, पत्नी और दो बच्चों का शव घर के अन्य कमरे में मिली है। घटना के बाद पुरे गांव में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारियों और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई के साथ ही वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या ?

मिडिया मिडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय यादव से फोन पर बात की और तत्काल कार्रवाई के साथ ही जांच के निर्देश दिये। गृहमंत्री के निर्देश पर एसडीओपी त्रिपाठी केन्द्री गांव पहुंच गए हैं।

 

Back to top button