बसना: नशा नाश की जननी-पुरन्दर

बसना। अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा 2021 के पांचवे दिन पदयात्रा भुकेल एवं गुढियारी पहुंची जहां मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव साव,बसना मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,भुकेल सरपंच सी.डी. बघेल,पुर्व सरपंच वृंदावन पटेल,ग्राम गौंटिया रियाज मोहम्मद उपस्थित रहे। सभा के पूर्व पदयात्रा के प्रणेता,पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा हाई स्कूल भुकेल के 11वीं और 12वीं के बच्चों के साथ मुखातिब हुए जहां उन्होंने 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा समर्पण सप्ताह के बारे में जानकारी दी तथा केंद्र सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में बताया और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया।
पश्चात भुकेल और गुढियारी में जनसभा सम्पन्न हुई जहां श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे पूर्वज पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राणों की आहुति दी उन्हें याद करने के लिए यह पदयात्रा 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलती है जिसके बहुत सारे उद्देश्य हैं,एक प्रमुख उद्देश्य है नशामुक्ति के लिए जनजागरण, नशा नाश की जननी होती है,नशे की लत की वजह से कई परिवार नष्ट हो जाते हैं सभी को नशे का त्याग करना चाहिए।इसके पूर्व पदयात्रा के चौथे दिन पदयात्रा बसना क्षेत्र के ग्राम नवागांव और बारडोली पहुंची जहां मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जशराज चन्द्राकर बाला,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,पूर्व पार्षद मुरारी अग्रवाल,उपसरपंच टिकेलाल साव उपस्थित रहे।
पदयात्रियों का ग्रामीणों ने हर्षोल्लास से स्वागत किया पश्चात मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सभा को सम्बोधित करते भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी एवं पदयात्री प्रमुख पीयूष पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि साक्षरता एवं विकास एक दूसरे के पर्याय होते हैं अगर अभी बेटियां अच्छे से पढ़ लें तो हमारी आने वाली पीढ़ी साक्षर हो जाएगी,बेटियों को अच्छे से पढ़ाना और उन्हें सशक्त करना अत्यंत आवश्यक हो चला है,ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों के बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नही है पर उन्हें एक सही मंच प्रदान करने की सख्त आवश्यकता है वर्तमान परिदृश्य में केंद्र की मोदी सरकार बेटियों को आगे लाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिससे वो आगे आएं,हम सबको इसका ज्ञान लेना और उस दिशा में काम करना होगा, सभा को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाला चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया और नशामुक्ति और अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा के बारे में ग्रामीणों को बताया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदकुमार चौधरी, रामनरेश सिंह बघेल,गंगाराम, डागाराम,मोहितराम,विकास बघेल,ललित साहू,आकाश धृतलहरे,पदुम पटेल,सोनू समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।