मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा आइए जानते हैं, आज का राशिफल.

पंचांग के अनुसार 29 अगस्त 2021.
मेष- आज के दिन आलस्य बिल्कुल नहीं करना है. यदि आज आप फ्री हैं तो ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ें और घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान के वस्त्र आदि भी बदल सकते हैं. कर्मक्षेत्र में कुछ रुचिकर कार्य करने को मिलेगा. वहीं दूसरी ओर अनुभवी लोग आपका मार्गदर्शन करेंगे. व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. विद्यार्थी वर्ग बुद्धि का बखूबी प्रयोग करने में सफल रहेंगे. सेहत में हड्डियों से संबंधित दिक्कतों को लेकर सचेत रहें. समस्या बढ़ सकती है. बड़े भाई बहनों से धन लाभ हो सकता. जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे.
वृष- आज के दिन एक और प्लानिंग पर भी निगाह रखनी होग, क्योंकि भविष्य में कामकाज का भार बढ़ने वाला है, जिसको लेकर अभी से सजग रहने की सलाह है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रमोशन के साथ स्थानांतरण मिल सकता है. रहते हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहें. कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे, बस इस ओर प्रयास करें. हेल्थ का ध्यान रखें, अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. फीवर, खांसी जुकाम की चपेट में आ सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, उसे चित्त तक नले जाए.
मिथुन- आज के दिन करियर से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है. बेहतर प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे. ऑफिस के पेंडिंग कार्य को आज पूरा कर पाएंगे. व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा. हो सके तो उत्पाद ग्राहकों की पसंद का ही रखें. विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन कोर्स आदि कर सकते हैं. युवाओं को करियर को लेकर अच्छे विकल्प मिल सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से एसिड संबंधित रोगों के प्रति सजग रहें. भवन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वर्तमान समय में इसकी प्लानिंग कर लें. लीगल मैटर से बच कर रहने की सलाह है. दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा करेंगे.
सिंह- आज के दिन मौन रहना बेहद जरूरी है. ऐसे में कुछ देर शांत रहें और योग और मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखें. कार्यों को पूरा करने के लिए नया जोश साथ होगा. साथ ही बॉस के साथ तालमेल बैठा कर चलना अधिक महत्वपूर्ण है. व्यापारियों को थोड़ी चिंता रहेगी. युवा वर्ग गुस्से और आवेश में आकर वरिष्ठों को प्रतिक्रिया न दें. गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां होने की आशंका है, सजग रहें. चतुर्थ श्रेणी के वर्ग को मीठा बनाकर खिलाएं, वर्तमान समय में उनका आशीर्वाद कारगर साबित होगा. पारिवारिक संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का ध्यान रखना होगा.
कन्या- आज के दिन धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी आपको करनी चाहिए. लाभ कमाने में कोई गलत कदम न उठाए इस बात का ध्यान रखना होगा. आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी. बड़े व्यापारियों को अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो सकती है. परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, तो वहीं गलतियों से सीखने का उत्तम समय है. पेट का ध्यान रखें, तली-चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करें. खासकर बच्चों को जंक फूड से दूर रखें. बड़े भाइयों और बड़े भाई तुल्य व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा. परिवार को वक्त दें, उनकी भावनाओं को समझें.
तुला- आज के दिन शुभ सूचना प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे. व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और दैनिक आय में वृद्धि भी होगी वहीं दूसरी ओर कानूनी मामलों को लेकर सजग रहने की सलाह है. विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा एवं इसमें सफल भी रहेंगे. सेहत में आंखों से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है. घर के नियमों का पालन करें, अन्यथा माता-पिता नाराज हो सकते हैं. भाई-बहनों से सहायता मिलेगी. साथ ही मित्रों से भी आर्थिक सहयोग तथा सकारात्मक सुझाव मिल सकता है. धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं.
वृश्चिक- आज के दिन बढ़ती जिम्मेदारियों और वर्क-लोड क्रोध को बढ़ा सकता है. कर्तव्य का निर्वाह करना होगा. यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो आज ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो बॉस और उच्चाधिकारी आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, ऐसे में कार्य पर ध्यान दें. खुदरा व्यापारियों के लिए दिन बेहद शुभ है. सोचा गया मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय बर्बाद न करें. हेल्थ को लेकर खानपान में मिर्च मसाले का प्रयोग कम करें, हो सके तो ही भोजन करें. किन्हीं कारणों के चलते परिवार में विवाद हो सकता है.
धनु- आज के दिन पारिवारिक हो या फिर सामाजिक अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा क्योंकि इनके माध्य से उन्नति के आसार नजर आ रहें हैं. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य पूर्ण करने के लिए टेक्नोलॉजी का पूर्ण सहयोग लेना होगा. वरिष्ठों की सलाह कर्मक्षेत्र को बल प्रदान करेगी. जिन व्यापारियों का व्यापार मंदी में रहा है या बंद हो गया था तो अब उसको पुनः चलाने की संभावनाएं बनती हुई नजर आ रही है. स्वास्थ्य में नियमबद्ध होना ही पहली प्राथमिकता है. परेशान न हों, रोगों से लड़ने की पूर्ण क्षमता आप में हैं. पारिवारिक सदस्यों के साथ भरोसा बनाकर रखना होगा.
मकर- आज के दिन टेक्नॉलजी के स्तर पर खुद को अपडेट करना चाहिए. जो लोग ऑफिस में पैसे का हिसाब-किताब करते हैं वह लापरवाही न करें. सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को ऑनलाइन प्लानिंग के साथ-साथ डिजाइनिंग पर भी फोकस करना होगा तो वहीं दूसरी ओर जो लोग फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, उनको नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. युवा वर्ग को दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. स्वास्थ्य में अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सचेत रहना चाहिए क्योंकि नकारात्मक ग्रह चोट पहुंचाने के फिराक में हैं. परिवार के बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें.
कुम्भ- आज के दिन किसी की बुराई न करें क्योंकि नकारात्मक ग्रह षड्यंत्र में अनावश्यक रूप से फंसा सकते हैं. ऑफिशियल कार्य को विधिवत करते चलिए कार्य को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. नई ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे. बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए, शुद्ध धन को वरीयता दें. जो युवा विदेश जाने की तैयारी कर रहें हैं उनको पेपर वर्क तैयार कर लेना चाहिए. हेल्थ के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. अपनों को प्रसन्न रखना होगा और यदि वह करियर या शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो उसमें उनकी मदद करें.
मीन- आज के दिन कार्यों में विलम्ब हो सकता है. ऐसी परिस्थितियों में बहुत की शालीनता के साथ फोकस करना चाहिए. मेडिकल से जुड़े लोगों को परमार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए तत्पर्य रहना होगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लकड़ी का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है. किसी रोग के चलते डॉक्टर ने यदि वजन कम करने की सलाह दी है तो उसे बहुत गंभीरता से लेते हुए वजन कम करें. घर का माहौल हल्का फुल्का रखें, आज कुछ स्पेशल बनाकर एक साथ भोजन करें.