बसना

पुलिस जवान डिग्रीलाल नंद पेश कर रहे समाज सेवा के लिए मिशाल

बसना/महासमुन्द जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी में पदस्थ जवान डिग्री लाल नंद लगातार समाज सेवा कर अन्य लोगों के लिए एक मिशाल पेश कर रहे है। इसके साथ ही उनके कामों से पुलिस की छवि भी आम जनता के बीच अच्छी बन रही है।

वैसे लगातार क्षेत्र के जरुरतमन्द लोगों को राशन और अन्य सामग्री बांटते रहे ।लॉकडॉउन के दौरान उनके द्वारा जहाँ गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया वहीँ लोगो को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। डिग्रीलाल नंद स्वयं एक गरीब परिवार में पले बढ़े हैं इसलिए जानकारी है कि गरीबी क्या होती है । बसना क्षेत्र के लिये जाना पहचाना नाम है डिग्री लाल नंद –उनके द्वारा किये गये रचनात्मक कार्यों के लिए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा सम्मानित किया गया है।

24 बार कर चुके रक्तदान

इस बार उन्होंने ग्राम भैसाखूरी की लक्ष्मी चौहान को रक्तदान कर उनका जीवन बचाने का काम किया है. यह पुलिस जवान डिग्रीलाल नंद का 25 वां रक्तदान है.

ऐसे जाबांज पुलिस जवानो की कार्यशैली से आम जनता के बीच पुलिस की एक अच्छी छवि बनती है।

Back to top button