बसनामहासमुंद

महासमुंद/बसना: लाइट कटौती से पिरदा अंचल के लोग परेशान

महासमुंद/बसना। पिरदा अंचल में हल्की बारिश या हल्की हवा चलने पर भी घंटो लाइट काट दी जाती है जिससे अंचल वासी बहुत परेशान है।

इस संबंध में पिरदा जे ई से फोन के माध्यम से फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं आता है ना फोन उठाना उचित समझते है और ना ही संदेश का जवाब देना।

हल्की बारिश या हल्की हवा चलने से भी लाइट काट दी जाती है। जिससे पिरदा अंचल के लोगो मे आक्रोश है ग्रामीण यदि फोन करते है तब भी किसी का फोन उठाना उचित नहीं समझते।

इस संबंध में आसपास के लोगो से पूछा गया तो बताया कि आए दिन बिना जानकारी के लाइट काट दी जाती है और घंटो लाइट बंद रहती है l

तरेकेला निवासी रघुनाथ सिदार ने बताया कि प्रतिदिन 2 से 3 घंटे लाइट बंद रहती है । और जब बिजली विभाग के किसी भी संबंधित अधिकारी से बात करना चाहते है तो आश्वासन तो दूर की बात फोन उठाना भी उचित नहीं समझते ।

Back to top button