बसना

युवा मोर्चा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का लेटर पैड की प्रतियां जलाई

बसना। भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का लेटरपैड की प्रतिया जलाइ गयी।
ज्ञात हो कि महासमूँद जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर के द्वारा 21जून को अपने लेटर पेड पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता( E.E.) को एक पत्र लिखा गया है जिसमें महासमुंद जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं उनके प्रतिनिधि करेंगे ऐसा लेटर पैड में लिखा गया है जिससे प्रतीत होता है कि जिले में कमीशनखोरी भ्रष्टाचार जोरो पर है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कमीशनखोरी का पुरजोर विरोध करते हुए महासमुंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष का लेटर पैड की प्रतियां बसना भाजपा कार्यालय के बाहर शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सामने कांग्रेस पार्टी एवं जिलाध्यक्ष के खिलाफ जोरो से नारेबाजी कर उनकी लेटर पैड की प्रतियां जलाई गई।

भाजयुमो नेता कामेश बंजारा, विकास वाधवा एवं आकाश सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया की पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी अपने चरम पर है सत्ता के मद में मदहोश होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारीयों को ऐसे पत्र लिखकर उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। जनता इन सब हरकतों को देख रही है आने वाले चुनाव में जनता इनको मुहतोड़ जवाब देगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,अखिलेश भोई,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा,नंदकिशन साव,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा,प्रदीप ठाकुर,नीरज दास,विजय भोई,संजय अग्रवाल,ज्योतिष साव,दीपक साव,आकाश बंजारा,सोनू साह,अल्पसंखयक मोर्चा अध्यक्ष फिरोज़ खान,जयपाल सिंह गोल्डी,सोनू मिश्रा,इब्राहिम कादरी, हरप्रीत सिंग हैप्पी,आसिफ खान,आकाश यादव, मोहम्मद हुसैन पप्पू,संतोष यादव,चरन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button