छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने उप निरीक्षक की कर दी हत्या…देर रात सड़क किनारे फेंका शव…पर्चा भी बरामद

हरिमोहन तिवारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने 3 दिनों से अपहरण किए जवान एसआई मुरली ताती की हत्या कर दी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की इसकी पुष्टि है। हत्या के बाद देर राज नक्सलियों ने जवान का शव नांदलूर के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। वहीं जवान के शव के पास एक नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया। पर्चा में नक्सलियों ने जवान की हत्या के बारे में बताया।

बता दें कि 21 अप्रैल को नक्सलियों ने जवान को उसके घर से अगवा किया था जवान की रिहाई के लिए गोंडवाना समाज एक समिति का गठन कर नक्सलियों से मिलने वाले थे। इस बीच नक्सलियों ने अगवा जवान की बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जवान की लाश बरामद कर लिया है।

वहीं, परिजनों ने मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से जवान को रिहा करने की गुहार लगाई थी लेकिन नक्सलियों में आज जवान की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक जवान मुरली ताती के संबंध में कल पर्चा भी जारी किया था। उसमें मृतक जवान मुरली ताती को जन अदालत में सजा के तौर पर हत्या करने की बात कही गई थी।
यह पर्चा पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी ने जारी किया। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

Back to top button