छत्तीसगढ़

इम्युनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद..गर्म पानी मे मिलाकर इन 3 चीजों का सेवन करने से कोरोना को हराने में मिल सकती मदद

हरिमोहन तिवारी रायपुर। कोरोना से देश का हालात एक बार फिर बिगड़ गए है। कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गयी है। मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल एवं फिजिकल दूरी का पालन करना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा भी चिकित्सको द्वारा कुछ और सुझाव दिए जा रहे है जो कोरोना से रोकथाम में कारगर साबित हो सकते है जैसे फ्रीज के ठंडे पानी बजाय गुनगना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमे कुछ देसी चीजों का मिश्रण कर इसे ओर ज्यादा लाभकारी बनाया है। जानिए आखिर वो कौन सी 3 चीजे है।

1. हल्दी
हल्दी में एंटीइंफ्लेमरी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा फाइबर, विटामिन-बी6, विटामिन सी और पोटैशियम भी इसमे मौजूद होता है। अगर आप सर्दी, जुकाम और तरह-तरह के इंफेक्शन्स से परेशान रहते है तो आपको जरूर इसका सेवन करना चाहिए। वायरस से लड़ने के साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा अगर आप हमेशा जवां बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए भी हल्दी के पानी का सेवन करें। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।

कैसे बनाएं इसे
पैन में 4 कप पानी उबालें।
अब इसमें हल्दी का पाउडर या साबुत हल्दी डालें।
आंच धीमी कर कम से कम 10 मिनट पकाएं।
हल्का ठंडा होने पर सर्व करें।

2. अदरक
कुछ लोग अदरक की चाय को भी अदरक का पानी पीने जितना ही फायदेमंद मानते है। लेकिन यदि चाय मे अदरक के साथ दूध और चीनी भी मिक्स की गयी है तो ये सही नहीं, इसलिए बेहतर होगा कि अदरक का पानी ही पिए। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी और ए भी होता है। जिससे संक्रामक बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती। और तो और रोज सुबह खाली पेट अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा गुनगुने पानी के साथ खाने से त्वचा खूबसूरत और चमकदार बनती है। अदरक का पानी पीने से खून साफ होता है, जिसका असर त्वचा पर बढ़ती चमक के रूप में दिखाई देता है। साथ ही ये पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन जैसी परेशानियों से भी बचाता है।

कैसे बनाएं इसे
पैन में 3 कप पानी उबालें।
अदरक के टुकड़े को कद्दूकस कर लें।
पानी अच्छी तरह से उबलने लगे तो इसमें अदरक डाल दें।
4-5 मिनट अच्छी तरह से उबाल लें।
– हल्का ठंडा होने दें। फिर छानकर पी लें।

3. दालचीनी
दालचीनी में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे कई तत्व शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन भी होता है जो बॉडी को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं।

कैसे बनाएं इसे
पानी गरम करें।
इसी के साथ इसमें दालचीनी, लौंग और अदरक भी मिक्स कर लें।
7-9 मिनट तक उबालें।
हल्का ठंडा कर लें।
छान कर सर्व करें।
स्वादानुसार इसमें शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।

Back to top button